सिंधी चालिया महोत्सव में सजाया झूलेलाल जी का बहराना साहिब, गूंजे झूलण के जयकारे
रक्षाबंधन :-: ॐ येन बद्धो बलि राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥
रक्षाबंधन :-: ॐ येन बद्धो बलि राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥
bahubhashi.blogspot.com
8 अगस्त 2025 शुक्रवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
जेको चवंदो झूलेलाल, तहंजा थिंदा बेडा पार.........
सिंधी चालिया महोत्सव में सजाया झूलेलाल जी का बहराना साहिब, गूंजे झूलण के जयकारे
बीकानेर 08.08.2025 शुक्रवार
संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चालिया महोत्सव 2025 के चोबीसवें दिन आज शुक्रवार दिनांक 08.08.2025 को बहराना साहिब (लकड़ी का मंदिर) सिर पर रखकर निज मंदिर से धोबी तलाई के मार्ग पर घूमाया गया।
जेको चवंदो झूलेलाल, तहंजा थिंदा बेडा पार
आयो लाल झूलेलाल
भजनों के साथ मातृ शक्ति झूम उठीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ किशोर मोटियानी ने की तेज प्रकाश वलीरमणी, रमेश सदारंगानी, चन्द्रावती हरवानी व शोभा गुवालानी विशिष्ट अतिथि रहे।
बहराना साहिब के साथ-साथ चल रही मातृ शक्ति सत्संग मंडली की पिंकी वलीरमणी, मधु सादवानी, कमला सदारंगानी, दादी रूकमणी देवी नवानी व मनीष भगत के गाये झूलण के भजनों से सबका मन मोह लिया। मुस्कान सदारंगानी, रजनी गुवालानी, लक्ष्मी किशनानी, रूकमणी नवानी, लता सदारंगानी, दादी कलावती,वर्षा लखानी, सपना वलीरमाणी, दिव्या वलीरमानी, निर्मला हरवानी, नेहा धिरानी रीटा गुवालानी के साथ नन्ही इशिता, चार्वी, स्नेहा, चेष्टा, दर्शना, वंशिका, यश, हनी व शिवा ने भी अपनी उपस्थिति दी। हरीश वलीरमाणी व तौलाराम गुवालानी ने सेवा में सहयोग दिया।
ट्रस्ट के किशन सदारंगानी ने बताया कि चालिया महोत्सव के आगामी दिवसों में हिंगलाज माता मंदिर व बीकानेर चोपाटी पर भजन कीर्तन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...