रक्षासूत्र बांध बहनों ने दिलाया शुभ संकल्प
bahubhashi.blogspot.com
10 अगस्त 2025 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
रक्षासूत्र बांध बहनों ने दिलाया शुभ संकल्प
बीकानेर। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर खाजूवाला बी.एस.एफ हेडक्वार्टर पर सीमा की रक्षा में तैनात वीर सैनिकों के माथे पर तिलक कर हाथों में राखी बांध मुंह मीठा करवाया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवकों के सहयोग से हुआ, जिसमें देशभक्ति गीतों और नारों से माहौल गूंज उठा।
’आलौकिक रक्षा बंधन उत्सव ’’ 500 से अधिक भाई-बहनों की भागीदारी
सबके बांधा रक्षा सूत्र, दिलाया शुभ संकल्प
बीकानेर, 9 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज (बीकानेर) की ओर से शनिवार को सार्दुल गंज स्थित सार्दुल गंज स्थित प्रजापिता ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मैदान व केन्द्र में ’’आलौकिक रक्षा बंधन उत्सव’’ सामूहिक राजयोग ध्यान, रक्षा बंधन के साथ मनाया गया।
भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बीकानेर पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह को बांधी राखी ।
बीकानेर । भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक पावन पर्व “रक्षाबंधन” के अवसर पर देशनोक थाने में शहर पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह व थानाधिकारी सुमन शेखावत और पूरी टीम को भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने स्नेहपूर्वक रक्षा-सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया । इस अवसर पर पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा जिला महामंत्री कौशल शर्मा, जिला मंत्री झमकू देवी, स्वाति छाजेड़, मंजू बैद, प्रकाश छाजेड़, ताराचंद गहलोत, उपस्थित रहे ।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने जानकारी दी ।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...