चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स पर करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन
बीकानेर बॉयज स्कूल में विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन
रक्षाबंधन :-: ॐ येन बद्धो बलि राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥
रक्षाबंधन :-: ॐ येन बद्धो बलि राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥
bahubhashi.blogspot.com
8 अगस्त 2025 शुक्रवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स पर करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन
बीकानेर बॉयज स्कूल में विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन
बीकानेर, 8 अगस्त। आज बीकानेर बॉयज स्कूल में 10वीं, 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) कोर्स पर आधारित करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को वाणिज्य क्षेत्र विशेषतः सीए कोर्स के अवसरों, प्रक्रियाओं एवं भविष्य की संभावनाओं की जानकारी देना था।
सत्र का संचालन सीए जसवंत सिंह बैद द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने प्रोफेशनल अनुभव और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रों ने बड़ी उत्सुकता और जिज्ञासा के साथ भाग लिया तथा सीए कोर्स से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रश्न पूछे।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए बीकानेर बॉयज स्कूल के प्राचार्य फादर संदीप थोमस, श्री सत्येन्द्र झा, अभिषेक बोथरा एवं आईसीएआई बीकानेर शाखा के कोषाध्यक्ष सीए राजेश भूरा का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में वक्ता ने विद्यार्थियों को निरंतर लक्ष्य की ओर बढ़ने और अपने करियर के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यकम आईसीएआई की करियर काउंसलिंग कमेटी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...