भाजपा कार्यालय में मनाया रक्षाबंधन पर्व, महिला पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया को बांधा रक्षासूत्र
रक्षाबंधन :-: ॐ येन बद्धो बलि राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥
रक्षाबंधन :-: ॐ येन बद्धो बलि राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥
bahubhashi.blogspot.com
8 अगस्त 2025 शुक्रवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
भाजपा कार्यालय में मनाया रक्षाबंधन पर्व, महिला पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया को बांधा रक्षासूत्र
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज महिला पदाधिकारियों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज महिला पदाधिकारी कुसुम शर्मा, पूजा मोहता, निशु लांबा, रिंकू शेखावत, सरोज प्रजापत ने पार्टी कार्यालय में देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के साथ धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, वरिष्ठजनों व पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा कराकर उनकी कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा भाजपा परिवार की बहनों द्वारा ट्रैफिक पुलिस, अस्पताल स्टाफ, विद्यालयों, सरकारी व निजी कार्यालयों, पुलिस स्टेशनों सहित सेवाभावी कर्मियों को राखी बांधकर आभार प्रकट करेंगे बहनों द्वारा तिलक, राखी एवं मिष्ठान वितरण कर यह संदेश दिया जाएगा आप हैं इसलिए हम सुरक्षित हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री तोलाराम कूकना, उपाध्यक्ष जसवंत दईया, राजपाल सिंह शेखावत, कुसुम शर्मा, मंत्री राजाराम ओझा, मनमोहन सिंह, मीडिया संयोजक मनीष सोनी, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, मांगीलाल विश्नोई, नरेंद्र चौहान उपस्थित थे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...