Subscribe Us

test

जरूरी : एसी न चलाएं, 5 जून को दोपहर 2 से 4 बजे तक रखें एसी बंद

जरूरी : एसी न चलाएं, 5 जून को दोपहर 2 से 4 बजे तक रखें एसी बंद 

bahubhashi.blogspot.com 
  4 जून 2025 बुधवार  
 खबरों में बीकानेर 


बीकानेर 04.06.2025 बुधवार 

जरूरी : एसी न चलाएं, 5 जून को दोपहर 2 से 4 बजे तक रखें एसी बंद 

विश्व पर्यावरण दिवस पर 
अणुव्रत समितियों का विशेष आह्वान

 5 जून को दोपहर 2 से 4 बजे तक रखें एसी बंद – 
दें धरती को राहत

*अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी* के तत्वावधान में चल रहे पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत देशभर की अणुव्रत समितियाँ व अणुव्रत मंच विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर एक महत्वपूर्ण जन-जागरूकता पहल कर रही हैं।

समितियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने संस्थानों, दुकानों एवं कार्यालयों, घरों में आगामी 5 जून को दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक अपने एयर कंडीशनर (AC) बंद रखें, ताकि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा दिया जा सके।

इस अभियान का नेतृत्व अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दुग्गड़ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान जलवायु संतुलन की दिशा में एक छोटा परन्तु महत्वपूर्ण प्रयास है। देशभर में हजारों अणुव्रत कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण हेतु विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। सोसायटी के महामंत्री मनोज सिंघवी ने बताया कि जनभागीदारी से छोटे छोटे प्रयोग, बड़े एवं सकारात्मक जनजागरूकता की दिशा में एक सशक्त प्रयास होंगे ।

अणुविभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रभारी विनोद कोठारी ने बताया कि यह पहल केवल एक प्रतीकात्मक कार्य नहीं, बल्कि हर नागरिक को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने की एक ठोस पहल है। छोटे-छोटे प्रयास जब सामूहिक बनते हैं, तो बड़े परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करते हैं।


अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के निवर्तमान राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री धर्मेंद्र डाकलिया ने कहा कि हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जन जन में जागरूकता बढ़ाना आज के दिवस की प्रासंगिकता है । अणुव्रत के नियमों में इसकी महत्ता बताई गई है ।

बीकानेर अणुव्रत समिति के अध्यक्ष झंवरलालजी गोलछा मंत्री शांतिलाल कंकरिया ने बताया कि इको-फ्रेंडली कैरी बैग का वितरण होगा। अणुव्रत समिति परामर्शक श्रीमान इन्द्रचंद जी सेठिया ने बताया की इको फ्रेंडली कैरी बैग बीकानेर के वृद्धजन पाथ व अन्य कई जगहों पर वितरित किया जाएगा।


राष्ट्रीय पर्यावरण संयोजिका डॉ.नीलम जैन ने बताया कि अणु विभा के निर्देशन में पूरे देश की अणुव्रत समितियां, अणुव्रत मंच एवं विविध समवैचारिक संस्थाओं के माध्यम से वृहद स्तर पर जन भागीदारी से यह अभियान सफल हो सकेगा।

तो आइए, 5 जून को दोपहर 2 से 4 – एसी बंद करें और पर्यावरण को राहत दें।

अणुव्रत समिति
बीकानेर




https://bahubhashi.blogspot.com



No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.