खबरों में बीकानेर

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
https://khabaronme.wordpress.com/breaking
नगरसेठ के द्वार निर्जला एकादशी पर मेला भरेगा
श्री लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल द्वारा भीषण गर्मी के ज्येष्ठ सुदी निर्जला एकादशी पर लक्ष्मीनाथ मंदिर प्रांगण के आगे भण्डाशह जैन मंदिर के मुख्य दुवार के आगे निर्जला एकादशी पर मेला भरा जाएगा। इस मेले में गर्मी से राहत देने के लिए लक्ष्मीनाथ के हजारों भक्तों को ठंडा पानी शरबत और टेंट लगाकर छांव की व्यवस्था की जाती है।
मण्डल के अध्यक्ष राजेश छंगाणी ने बताया कि लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल पिछले 38 वर्षों से निर्जला एकदासमी के मेले में सेवा देते आ रहे है हर साल की भांति इस साल भी 6 जून 2025 वर शुक्रवार को भरे जाने वाले निर्जला एकादशी मेले के पावन अवसर पर अपनी सेवाएं देते आ रही है इस बार भी इस पुनीत और पवन अवसर पर टेन्ट लगाकर छांव कर गर्मी में ठंडा पानी और शर्बत पिलाया जाता है साथ ही संस्थान प्रशसन के साथ मिलकर सहयोग करेंगे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...