खबरों में बीकानेर
गुरुदेव तुलसी विराट व्यक्तित्व के धनी संत पुरुष थे : मुनिश्री कमलकुमार जी मासिक पुण्यतिथि पर आचार्य तुलसी का श्रद्धा भरा स्मरण

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
https://khabaronme.wordpress.com/breaking
गुरुदेव तुलसी विराट व्यक्तित्व के धनी संत पुरुष थे : मुनिश्री कमलकुमार जी मासिक पुण्यतिथि पर आचार्य तुलसी का श्रद्धा भरा स्मरण
बीकानेर। गुरुदेव श्री तुलसी के समाधि स्थल, (नैतिकता के शक्ति पीठ) पर आचार्य तुलसी की मासिक पुण्यतिथि पर श्रद्धा भरा स्मरण किया गया बोथरा भवन से पधारे मुनिश्री कमलकुमार जी स्वामी ने फ़रमाया कि गुरुदेव श्री तुलसी विराट व्यक्तित्व के धनी संत पुरुष थे, उन्होंने जीवन पर्यंत मानव मात्र के कल्याण और जन जन को आध्यत्मिक प्रतिबोध दने के लिए अथक श्रम किया और अनेकानेक लोक कल्याणकारी अवदानों से युग को परिचय करवाया. अणुव्रत, जीवन विज्ञानं, प्रेक्षाध्यान, नया मोड़, विपुल साहित्य संपदा, आगम संपादन आदि अदि अनेक ऐसे अवदानों से लोगों के जीवन में आमूल चुल परिवर्तन किया. उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमलकुमार जी के सहवर्ती संत मुनिश्री नमिकुमार जी की 22 दिवस की तपस्या का गुणानुवाद भी किया गया, चार महीनों में तपस्वी संत मुनिश्री नमिकुमार जी ने पहले 39 दिवस की, फिर 23 दिवस की और इस बार 22 दिवस की बड़ी तपस्या की है श्रेयांस मुनि ने भी इन चार महीनों में एकांतर तप के साथ साथ धर्म चक्र कंठी तप और कई अन्य थोकड़े भी किए है, इन्होंने भी 120 दिनों में 78 दिन तपस्या में लगाए है सुश्राविका सपना डागा ने आज 21 की तपस्या का प्रत्याख्यान भी किया, उपस्थित श्रद्धालु श्रावक और श्राविकाओं ने ऊँ अर्हम की जोरदार ध्वनि के साथ दोनों तपस्वियों के तप की अनुमोदना की।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...