खबरों में बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग रोकने के लिए कार्रवाई कर सामग्री की जब्त

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
https://khabaronme.wordpress.com/breaking
*घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग रोकने के लिए कार्रवाई कर सामग्री की जब्त*
बीकानेर,16 मई। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर रसद विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई।
जिला रसद अधिकारी वीरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि नया शहर थाना इलाके में हरिजन चौराहे के पास स्थित बिश्नोई टैवल्स पर मुन्नीनाथ पुत्र लालनाथ घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग करते हुए पाया गया। इस दौरान टीम ने एक सिलेंडर, एक रिफिलिंग मशीन तथा एक इलेक्ट्रोनिक कांटा घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरूपयोग एलपीजी (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2000 की धारा 3,4,5 एवं 7 का स्पष्ट उल्लंघन करने पर जब्त किया गया। एक अन्य कार्रवाई में पूगल रोड पर कपिल बिल्डिंग मैटेरियल के पास एक दुकान में ओमप्रकाश सुथार को भी अवैध रिफिलिंग करते पाया गया। उससे चार सिलेंडर, एक रिफिलिंग मशीन तथा एक इलेक्ट्रोनिक कांटा जब्त की गई।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए सिलेंडरों को नजदीकी गैस एजेंसी को सुपुर्द किया। दोनों प्रकरणों में सक्षम न्यायालय में मुकद्दमा दर्ज करवाया जाकर विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग की रोकथाम हेतु कटिबद्ध के साथ कार्य कर रही है। घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
*विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर आयोजित होगा निःशुल्क शिविर*
बीकानेर,16 मई। जिला एनसीडी इकाई एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजकीय जिला चिकित्सालय में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (वर्ल्ड हाईपरटेंशन दिवस) पर निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने बताया कि शिविर में आमजन को उच्च रक्तचाप से संबंधित बचाव व उपचार के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से 'कार्डियो वेस्कुलर हेल्थ फॉर एवरीवनसी' थीम के साथ विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत निदेशालय के आदेशानुसार 17 मई से 16 जून तक हाईपरटेंशन दिवस से संबधित जागरूकता शिविर चलाया जाएगा। स्वस्थ जीवन शैली हेतु स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला चिकित्सालय के एन सी डी प्रभारी डॉ. संजय खत्री द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच व गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाए जाएंगे।
शिविर में डॉ. अनीता सिंह, डॉ. राजश्री चालिया, डॉ. इन्दु दायमा चि.अ. दन्त, डॉ. राकेश, डॉ. मनोज सहित अन्य चिकित्सक शिविर में सेवाएं देंगें। शिविर में हृदय रोग, हाईपरटेंशन, डायबिटिज संबंधित स्क्रीनिंग कर, रक्तचाप की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।
शिविर में पुनीत कुमार रंगा, गिरधर गोपाल, उमेश पुरोहित, सुनील रावत, रिशी गहलोत द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...