खबरों में बीकानेर
बीकानेर के इन विधायकों और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिला विस समितियों में स्थान
डॉ विश्वनाथ का कद बढ़ा, जेठानंद व्यास और अंशुमान सिंह भी जिम्मेदारी निभाएंगे

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
https://khabaronme.wordpress.com/breaking
बीकानेर के इन विधायकों और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिला विस समितियों में स्थान
डॉ विश्वनाथ का कद बढ़ा, जेठानंद व्यास और अंशुमान सिंह भी जिम्मेदारी निभाएंगे
इंटरनैट मीडिया
*सोलहवीं राजस्थान विधानसभा की वर्ष 2025-26 के लिए समितियों का गठन*
*विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने समितियों में विधायकों का किया मनोनयन*
जयपुर, 30 अप्रेल। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधानसभा की वर्ष 2025-26 के लिए समितियों का गठन किया है। देवनानी ने गठित राजस्थान विधान सभा की नियम समिति, प्रश्नो एवं संदर्भ समिति, महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति, पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति, अनुसूचित जाति कल्याकण समिति, अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति, गृह तथा स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति, पुस्तकालय एवं सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति, याचिका एवं सदाचार समिति, विशेषाधिकार एवं अधीनस्थ विधान संबंधी समिति, अल्पकसंख्यकों के कल्याण एवं पर्यावरण संबंधी समिति, सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति के लिये सभापतियों व सदस्यों का मनोनयन किया है।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के नियम 183(1) के अन्तर्गत नियम समिति में वासुदेव देवनानी, प्रश्न एवं संदर्भ समिति के संदीप शर्मा, महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति की श्रीमती कल्पना देवी, पिछडे वर्ग के कल्याण संबंधी समिति के केसाराम चौधरी, अनुसूचित जाति कल्याण समिति के डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के फूल सिंह मीणा, गृह तथा स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति के श्री हरिसिंह रावत, पुस्तकालय एवं सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के जितेन्द्र कुमार गोठवाल, याचिका एवं सदाचार समिति के कैलाश चन्द वर्मा, विशेषाधिकार एवं अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के नरेन्द्र बुडानियां, अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं पर्यावरण संबंधी समिति के डॉ. दयाराम परमार और सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को सभापति नियुक्त किया है।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने नियम समिति में श्रीमती वसुन्धरा राजे, अशोक गहलोत, राजेन्द्र पारीक, प्रताप लाल भील, रमेश खींची, श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी, सचिन पायलट और हरिश चौधरी को सदस्य मनोनीत किया है।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने प्रश्न एवं संदर्भ समिति में गोपीचन्द मीणा, हरिश चौधरी, सुरेश मोदी, मुकेश भाकर, अंशुमान सिंह भाटी, देवेन्द्र जोशी, रामावतार बैरवा, प्रताप पुरी, लालाराम बैरवा, मनीष यादव, रविन्द्र सिंह भाटी और दीन दयाल को सदस्य मनोनीत किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति में सुश्री सिद्धि कुमारी, श्रीमती शोभारानी कुशवाह, श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी, श्रीमती शोभा चौहान, श्रीमती रमीला खडीया, सुश्री नौक्षम, श्रीमती शांता अमृतलाल मीणा, डॉ. शिखा मील बराला, श्रीमती शिमला देवी, श्रीमती सुशीला रामेश्वर डूडी, डॉ. प्रियंका चौधरी और डा. ऋतु बनावत को सदस्य मनोनीत किया है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने पिछडे वर्ग के कल्याण संबंधी समिति में श्री जब्बर सिंह सांखला, श्री दीपचन्द खैरिया, श्री जसवंत सिंह गुर्जर, श्री सुभाष मील, श्री उदयलाल भडाणा, श्री हरलाल सहारण, श्री उदयलाल डांगी, श्री धर्मपाल, श्री ललित यादव, श्री विकास चौधरी और श्री सुरेश गुर्जर को सदस्य मनोनीत किया है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने अनुसूचित जाति कल्याीण समिति में श्री बहादुर सिंह, श्री कालूराम, श्री चुन्नीलाल सी.एल. प्रेमी बैरवा, श्री सोहन लाल नायक, श्री आदू राम मेघवाल, श्री राधेश्याम बैरवा, श्री राम सहाय वर्मा, श्री विक्रम बंशीवाल, श्री लक्ष्मण राम, श्रीमती गीता बरवड, श्रीमती अनीता जाटव और श्री संजय कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति में श्री नाना लाल निनामा, श्री कैलाश चन्द्र मीणा, श्रीमती इन्द्रा, श्री घनश्याम, श्री लक्ष्मण, श्री महेन्द्र पाल मीना, श्री हंसराज मीना, श्री शंकरलाल डेचा, श्री रामबिलास, श्री मांगेलाल मीना और श्री थावर चन्द को सदस्य मनोनीत है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने गृह तथा स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं संबंधी समिति में श्री कंवर लाल, श्री रामस्वरूप लाम्बा, श्री छगनसिंह राजपुरोहित, श्री दर्शन सिंह, श्री भीमराज भाटी, श्री कुलदीप, श्री लादु लाल पितलिया, श्री चेतन पटेल कोलाना, श्री विद्याधर सिंह, श्री विनोद कुमार, श्री डूंगरराम गेदर और श्री अशोक कुमार कोठारी को सदस्य मनोनीत किया है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने पुस्तकालय एवं सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति में श्री जगत सिंह, श्री कान्ति प्रसाद, श्री गोविन्द प्रसाद, श्री रामनिवास गावडिया, श्री देवी सिंह शेखावत, श्री ताराचन्द जैन, श्री रेवन्तराम डांगा, श्री पितराम सिंह काला, श्री पूसाराम गोदारा और श्री जयकृष्ण पटेल को सदस्य मनोनीत किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने याचिका एवं सदाचार समिति में श्री राजेन्द्र गुर्जर, श्री गणेश घोगरा, श्री वीरेन्द्र सिंह, श्री बालमुकुन्दाचार्य, श्री हंसराज पटेल, श्री जेठानन्द व्यास, श्री जयदीप बिहाणी, श्री सुखवन्त सिंह, श्री भगवाना राम सैनी, श्री अभिमन्यु और श्री मोतीराम को सदस्य मनोनीत किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने विशेषाधिकार एवं अधीनस्थ विधान संबंधी समिति में श्री प्रताप लाल भील, श्री अशोक, श्री गोपाल लाल शर्मा, श्री पुष्कर लाल डांगी, श्री विश्वराज सिंह जाखल, श्री ताराचन्द, श्री प्रशान्त शर्मा, श्री उमेश मीणा और श्री गणेशराज बंसल को सदस्य मनोनीत किया है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने अल्प,संख्यकों के कल्याण एवं पर्यावरण संबंधी समिति में श्री हाकम अली खां, श्री जाकिर हुसैन गैसावत, श्री अतुल भंसाली, श्री विरेन्द्र सिंह, श्री भागचन्द टाकडा, महन्त बालकनाथ, श्री राजेन्द्र भाम्बू, श्री अनिल कुमार कटारा और श्री रूपिन्द्र सिंह कुन्नर को सदस्य मनोनीत किया है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति में श्री भजन लाल शर्मा, श्री टीकाराम जूली, श्री राजेन्द्र पारीक, श्री फूल सिंह मीणा, श्री संदीप शर्मा, श्री संदीप शर्मा, श्री कालीचरण सराफ, श्री अर्जुन लाल जीनगर, श्री बाबू सिंह राठौड, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्री केसाराम चौधरी, श्रीमती कल्पना देवी, श्री हरिसिंह रावत, श्री जितेन्द्र कुमार गोठवाल, डॉ. दयाराम परमार, श्री नरेन्द्र बुडानियां और श्री कैलाश चन्द वर्मा को सदस्य मनोनीत किया है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी सदन द्वारा दिनांक 30 अप्रैल, 2025 को पारित सर्वसम्मत प्रस्ताव के क्रम में राजस्थान विधान सभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियमों के नियम 306 के अन्तर्गत प्रक्रिया के नियम 230 (1), 231, सहपठित नियम 232 (1) तथा 233ख (1) के प्रावधानों को लागू किया जाना निलम्बित किया जाकर जनलेखा समिति 2025-26, प्राक्कलन समिति 'क' 2025-26, प्राक्कलन समिति 'ख' 2025-26 और राजकीय उपक्रम समिति 2025-26 का आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर एकल संक्रमणीय मत द्वारा चुनाव कराने के उद्देश्य की यथा सम्भव पूर्ति करते हुए सदस्यों का मनोनयन किया है।
श्री देवनानी ने विधानसभा की जनलेखा समिति, प्राक्कलन समिति 'क', प्राक्कलन समिति 'ख' और राजकीय उपक्रम समिति में सभापति और सदस्यों को नियुक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियों के नियम 183(1) के अन्तर्गत जनलेखा समिति में श्री टीकाराम जूली, प्राक्कलन समिति 'क' में श्री अर्जुन लाल जीनगर, प्राक्कलन समिति 'ख' में श्री बाबू सिंह राठौड और राजकीय उपक्रम समिति में श्री कालीचरण सर्राफ को सभापति सदस्य मनोनीत किया है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने जनलेखा समिति में श्री राजेन्द्र पारीक, श्रीमती अनिता भदेल, डॉ. जसवन्त सिंह यादव, श्री श्रीचन्द कृपलानी, श्री रमेश खींची, श्री अजय सिंह, श्री रामकेश, श्री चन्द्रभान सिंह चौहान, डॉ. सुरेश धाकड, श्री रफीक खान, श्री रोहित बौहरा और श्री गोपाल शर्मा को सदस्य मनोनीत किया है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने प्राक्कलन समिति 'क' में श्री प्रताप सिंह सिंघवी, श्री शांती धारीवाल, श्री समाराम, श्री हरेन्द्र मिर्धा, श्री अर्जुन सिंह बामणीया, श्री छोटू सिंह, श्री अर्जुन लाल, श्री जीवाराम चौधरी, श्री अमित चाचाण, श्री मनोज कुमार और श्री गुरवीर सिंह को सदस्य मनोनीत किया है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने प्राक्कलन समिति 'ख' में श्री बाबू सिंह राठौड, श्री पुष्पेन्द्र सिंह, श्री शंकर सिंह रावत, श्री गोविन्द सिंह डोटासरा, श्री हमीर सिंह भायल, श्री पब्बाीराम विश्नोई, श्री समरजीत सिंह, श्री अमृत लाल मीणा, श्री भैरा राम चौधरी (सियोल), श्री मनोज कुमार, श्री अमीन कागजी, डॉ. सुभाष गर्ग और श्री अरूण चौधरी को सदस्य मनोनीत किया है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने राजकीय उपक्रम समिति में श्री श्रवण कुमार, श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड, श्री संजीव कुमार, श्री हरिमोहन शर्मा, कुमारी रीटा चौधरी, श्री यूनुस खान, श्री शत्रुधन गौतम, श्री गोरधन, श्री ललित मीना, श्री अनिल कुमार शर्मा, श्री रतन देवासी और डॉ. शैलेश सिंह को सदस्य मनोनीत किया है।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...