bahubhashi.blogspot.com
28 मई 2025 बुधवार
खबरों में बीकानेर
बीकानेर में फिर गूंजेगा सायरन, गुरूवार शाम को होगी मॉक ड्रिल
लोग लगा रहे कयास - अब आगे और क्या होगा
राजस्थान समेत सीमावर्ती गुजरात, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में 29 मई को मॉक ड्रिल की जाएगी । इसे लेकर नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मॉक ड्रिल गुरूवार शाम को होनी है। लोगों में जिज्ञासा है कि अब आगे और क्या होगा। लोग कयास भी लगा रहे हैं कि शायद भारत कुछ बड़ा करने की तैयारी में है। ऐसे कयास के पीछे कारण बताया जा रहा है कि 7 मई को मॉक ड्रिल करने का फैसला लिया गया था और उसी दिन तड़के सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च करते हुए नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। इससे बौखलाकर पाकिस्तान ने कई भारतीय शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइलों से हमले किए, जिन्हें भारत ने नाकाम कर दिया। जवाब में भारत ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकाओं पर हमले करते हुए काफी नुकसान किया। दोनों देशों के बीच अब सीज़फायर का पालन किया जा रहा है।


जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...