खबरों में बीकानेर
शिक्षा ही नारी-शक्ति की ताकत, शिक्षा से ही नारी-शक्ति की पहचान - किरण गौड़

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
शिक्षा ही नारी-शक्ति की ताकत, शिक्षा से ही नारी-शक्ति की पहचान - किरण गौड़
शिक्षा ही एक शक्ति है जिसको प्राप्त करके महिला हर बंदिश को तोड़कर आगे बढ़ी है और अपनी पहचान बनाई है
किरण गौड
राजस्थान महिला कल्याण मंडल शाखा बीकानेर परियोजना एक्सेस टू जस्टिस फेज 3 के तहत कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।किशोर न्याय बोर्ड सदस्य श्रीमती किरण गौड़, अरविंद जी सेंगर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता जी कंवर ,भामाशाह तरुण यादव ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
किरण गौड़ ने महिलाओ को महिला दिवस की केक काटकर बधाई देते हुए कहा की महिलाओ कों अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए और आवाज उठानी चाहिए। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अरविंद जी सेंगर ने समाज मे व अपने परिवार मे नशा प्रवृति व बच्चो को अपराध से रोकने हेतु महिलाओ को आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया।
संस्था के जिला समनवयक अमित कुमार ने समाज मे बाल विवाह, बाल श्रम , बाल यौन शोषण आदि को रोकने हेतु महिलाओ को इसमे आगे आकर , प्रशाशन,बचपन बचाओ आंदोलन टोल फ्री नम्बर 18001027222 , चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 , पुलिस 112 व संस्था राजस्थान महिला कल्याण मण्डल को सूचना देने हेतु जागरूक किया। प्रोग्राम के दोरान मेहंदी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, व डांस प्रतियोगिता करवाई गई व प्रतिभागी महिलाओ को पुरुष्कार दिये गए। राजस्थान महिला कल्याण मंडल के रेस्क्यू कोर्डिनेटर बाबूलाल इनखिया, काउंसलर प्रियंका, फील्ड कोर्डिनेटर पिंकी जनागल, व अनुसुइया चारण ने सभी का धन्यवाद दिया व बाल विवाह रोकथाम हेतु सामूहिक शपथ दिलवाई सभी को पौधे वितरित किये गए।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...