बीकानेर : दो पिकअप में 405 टीन में 8,100 किलो मावा पकड़ा

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर फलौदी और बज्जू से आ रही दो पिकअप नाल में रूकवाई गई। इसमें 405 टीन में 8,100 किलो मावा पकड़ा गया है। इसकी जांच उरमूल डेयरी प्लांट पर मौजूद लैब पर की जा रही है। अब तक हुई जांच अनुसार 6 टीन में तेल की मिलावट पाई गई है, जांच जारी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई जारी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह गहलोत, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा कार्रवाई में शामिल। उरमूल डेयरी प्लांट के मैनेजर ओमप्रकाश भांभू मौके पर मौजूद।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...