खबरों में बीकानेर
'आजीवन अधिगम और एक स्वास्थ्य' विषयक राष्ट्रीय सेमिनार 20 को
विधायक जेठानंद व्यास ने किया पोस्टर का विमोचन

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
विधायक जेठानंद व्यास ने किया पोस्टर का विमोचन
बीकानेर, 9 मार्च। भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ,नई दिल्ली तथा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 20 मार्च को विश्वविद्यालय के सभागार में एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 'आजीवन अधिगम और एक स्वास्थ्य' का आयोजन किया जाएगा।
बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को सर्किट हाउस में सेमिनार से जुड़े पोस्टर का विमोचन किया।
सेमिनार संयोजक राजेंद्र जोशी ने बताया कि सेमिनार के दौरान पांच सत्र होंगे।
उद्यमी राजेश गोयल ने आभार जताया। इस दौरान जनसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य सहित गणमान्य मौजूद रहे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...