खबरों में बीकानेर
चूरू में हुई विफ़ा जॉन 1B की जोनल कार्यकारिणी की बैठक

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष की घोषणा की मांग का प्रस्ताव पारित,
कैरियर काउंसलिंग व प्रतिभा सम्मान के प्रस्ताव हुए पारित
बीकानेर 9 मार्च
रविवार को चुरू में विप्र फाउंडेशन जॉन 1 B की जोनल कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय सचिव व जोन प्रभारी भंवर पुरोहित एवं प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित की गई।भगवान परशुराम व मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से बैठक का शुभारंभ हुआ।बैठक में राज्य सरकार द्वारा घोषित विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सहित बोर्ड कार्यकारिणी की घोषणा हेतु प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने का सर्वसम्मति से निर्णय हुआ।
जोन प्रभारी भंवर पुरोहित ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा ब्राह्मण केवल जाति नही है वैचारिक संस्कृति है।भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के आराध्य नहीं है बल्कि पूरे मानव समाज के आराध्य है।ईश्वरीय अवतार किसी जाति विशेष के लिए नहीं हुए बल्कि पूरी मानवता के कल्याण के लिए हुए है।
प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा दो प्रस्तावों की घोषणा की कि इस वर्ष पूरे जोन में ब्लॉक,तहसील से लेकर प्रदेश स्तर तक कैरियर काउंसलिंग व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किए जायेंगे।
महिला प्रकोष्ठ की जोन प्रदेश अध्यक्षा श्री मती सीमा मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण व महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर अपने विचार रखे।उन्होंने सशक्त महिला सशक्त समाज का नारा दिया जिसका मातृशक्ति ने कर्तलध्वनी से समर्थन किया।
जोनल बैठक में चुरू,बीकानेर, नागौर,हनुमानगढ़ व श्री गंगानगर जिले से आए सभी जिलाध्यक्षो व तहसील अध्यक्षों ने अपना -अपना परिचय देते हुए अपने कार्यकाल के प्रतिवेदन प्रस्तुत किए।
चुरू जिला अध्यक्ष शम्भू दयाल ,चुरू जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जयश्री दाधीच,चूरू युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष मदनलाल जोशी,हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष प्रेम चंद सारस्वत,नागौर जिलाध्यक्ष पवन सारस्वत, बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष किसन जोशी,बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष सुनील तावणीया,बीकानेर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्द्रकला आचार्य,बीकानेर युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पंकज पीपलवा,देशनोक अध्यक्ष कैलाश उपाध्याय,प्रदेश मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण उपाध्याय,नोखा तहसील अध्यक्ष हीरा लाल सारस्वत,नोखा संरक्षक भंवर सुरावत, गोपालकृष्ण जोशी, श्री मती संतोष देवी जोशी सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...