-
ओपीडी टाइम : 1 अक्टूबर से जिला अस्पताल का ओपीडी समय बदला
*बीकानेर, दिनांक 30 सितंबर ।*
एक अक्टूबर मंगलवार से पुरानी गजनेर रोड़ स्थित राजकीय जिला अस्पताल सेटेलाइट के आउटडोर मे मरीजों को देखने के समय मे परिवर्तन रहेगा जिसके अनुसार अब जिला अस्पताल में ओपीडी समय अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा एवं इसी प्रकार अस्पताल में जांचों हेतु सैंपल लेने एवं एक्सरे एवं अन्य जांचों का समय भी सुबह 9 बजे से रहेगा। जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी के दिशा निर्देशों की पालना मे जिला अस्पताल में ओपीडी समय में परिवर्तन किया गया है. रविवार एवं अन्य राजपत्रित अवकाश वाले दिनों में ओपीडी समय सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक यथावत रहेगा।

Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं