सिंधी डिप्लोमा कक्षाओं का विधिवत उद्घाटन






-सिंधी डिप्लोमा कक्षाओं का विधिवत उद्घाटन


*खबरों में बीकानेर*




-



-

सिंधी समाज बीकानेर
दिनांक:- 30.09.2024 सोमवार
सिंधी डिप्लोमा कक्षाओं का विधिवत उद्घाटन

राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली, भारतीय सिन्धू सभा राजस्थान न्यास एवं भारतीय सिन्धू सभा बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 30.09.2024 सोमवार को सिंधी डिप्लोमा कक्षाओं का विधिवत उद्घाटन रथखाना स्थित साधु वासवानी सेन्टर मे किया गया। 
ईष्टदेव झूलेलाल जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन हंसराज मूलचंदानी, गणेश कुमार, मानसिंह मामनानी, हासानंद मंघवानी, के कुमार आहूजा व मातृ शक्ति की ज्योति , वर्षा , मीनाक्षी व काव्या ने किया।
इसके पश्चात सिंधी कक्षाओं के बैनर का विमोचन किया गया जिसमें प्रेम मामनानी, लोकेश मनसुखानी, मुस्कान मीरचंदानी, दिव्या रमानी व यशोदा पारवानी ने सहयोग किया।
डिप्लोमा कक्षाओ के पर्यवेक्षक टीकम पारवानी ने अपने उद्बोधन मे बताया कि सिन्धी भाषा के समस्त कोर्स की कक्षाएं आगामी तीन माह तक 100 घंटे पूर्ण होने तक लगायी जायेगी।
शिक्षा मित्र नीता सामनानी, कान्ता वाधवानी, सुरेश केशवानी व दिलीप मनसुखानी द्वारा पाठ्यक्रम कराया जायेगा। 
महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी ने बताया कि बीकानेर नगर से इस बार सौ से अधिक विद्यार्थियों ने कोर्स हेतु आवेदन किया। कोर्स की लिपि देवानागरी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा