चंड ज्यूं रात्रियु अयं बहराणा।
लाल जा पंजडा अयं बहराणा
बीकानेर 05.08.2024 सोमवार
संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चालिया महोत्सव के इक्कीसवें दिन निज मंदिर में
चंड ज्यूं रात्रियु अयं बहराणा।
लाल जा पंजडा अयं बहराणा।।
जैसे सिंधी भजनों से वातावरण में भक्ति की बयार छा गयी।
चंड की पूर्व संध्या पर आज सोमवार को भारती गुवालानी, कान्ता हेमनानी, कमला सदारंगानी, वर्षा लखानी, पूजा, मुस्कान, हेमा, रजनी, लता, मीना, विद्या आदि ने सिंधी नृत्य छैज का जम कर आनंद उठाया।
भक्त मनीष ने अपने भजनों से सबका मन मोह लिया। रेखा, जमना, जया, रीटा, सिमरन, निर्मला, निशा, लक्षमी किशनानी, दुर्गा धिरानी, गोपी वलीरमाणी, दादी कलावती, आरती गुवालानी, लक्ष्मण किशनानी, तोलाराम गुवालानी आदि ने कार्यक्रम में अपनी सादर उपस्थिति दी।
सिंधु सभा महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी ने बताया कि चालीहा महोत्सव के आगामी चरण में पवनपुरी स्थित हिंगलाज माता के मंदिर में भक्ति व सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...