इग्नपस- संयुक्त कर्मचारी संघ महिला कार्यकारिणी विस्तार राजबाला यादव उपाध्यक्ष रेनू नायर महामंत्री
बीकानेर
इंदिरा गांधी नहर परियोजना संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भंवर पुरोहित की अनुशंसा पर महिला अध्यक्ष श्रीमती सविता पुरोहित ने महिला संगठन के संविधान में प्रधान शक्तियों का उपयोग करते हुए महिला कार्यकरणी की घोषणा की।
घोषणा में श्रीमती रेणु नायर प्रदेश महामंत्री एवं श्रीमती राजबाला यादव प्रदेश उपाध्यक्ष को मनोनीत किया गया।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष हितेश अजमानी महामंत्री गुरविंदर सिंह अशोक कुमार रंगा महामंत्री रमेश उपाध्याय तकनीकी अध्यक्ष सविता पुरोहित गुंजन चोपड़ा ख्याति पडियार दीनानाथ जी सरला जी हरिभाई जी उपस्थित रहे।
रेनू नायर ने कहा कि मुझे जो संगठन ने दायित्व दिया है मैं उसे रीति नीति से पूर्ण निर्वहन करूंगी।
इस अवसर पर भंवर पुरोहित ने कहा कि आज के समय मे महिलाओं की हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका महिलाओं को आगे आकर अपने हक के लिए संघर्ष करना चाहिए।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...