बीकानेर : पेट्रोल पंप से ढाई लाख की चोरी, आरोपी हिरासत में
सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद 👇
बीकानेर।
पंडित धर्म कांटे के पास बीती शाम एक पेट्रोल पंप से कोई अज्ञात युवक ढाई लाख रुपए चुरा ले गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना के बाद एक्शन में आई इलाके की नयाशहर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार गजनेर रोड़ पर भाजपा नेता दीपक पारीक के पेट्रोल पंप पर बुधवार की शाम अज्ञात चोर पंप पर बने कैबिन में घुस कर गल्ले से ढाई लाख नगदी पार कर ले गया।पता चलने पर पेट्रोल पंप कर्मियों में हडक़ंप सा मच गया। इस दौरान जब कैबिन में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये तो उसमें अज्ञात युवक गल्ले से नगदी पार करते हुए ट्रेस हो गया।
इस घटना को लेकर पंप के सेल्समेन की ओर से नयाशहर थाने में दर्ज हुई। एफआईआर के बाद थाना पुलिस की टीम चोर की तलाश में जुट गई। पुलिस ने इस मामलें में अज्ञात युवक को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...