सभी फोटो और पूरी खबर नीचे पढ़ें
ईसीबी, गणेश धोरा, आई जी एन पी की हुसंगसर कॉलोनी, बालिका छात्रावास
बीकानेर
*आई जी एन पी की हुसंगसर कॉलोनी में हुआ पौधा रोपण*
बीकानेर,07 अगस्त। मुख्यमंत्री पौधारोपण अभियान के तहत हरियाली तीज के अवसर पर आईजीएनपी स्टाफ द्वारा बुधवार को पौधारोपण किया गया।
इस दौरान इंदिरा गांधी नहर परियोजना के हुसंगसर कॉलोनी में कँवर सेन लिफ्ट के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 201 पौधे लगाये गये ।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता मनोज मांझू , अधिशासी अभियंता संदीप भाटी , सहायक अभियंता बजरंग लाल सिंगारिया व रामस्वरूप साहू, कनिष्ठ अभियंता नज़ीबुद्दीन पँवार व अशोक अरोड़ा व तमाम कँवर सेन ने पौधा रोपण में हिस्सा लिया ।
*बालिका छात्रावास में किया पौधारोपण*
बीकानेर, 7 अगस्त। हरियाली तीज के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत राजकीय आर्थिक पिछड़ा वर्ग बालिका कॉलेज स्तरीय छात्रावास में पौधारोपण किया गया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार, सहायक निदेशक डॉ. अरविंद आचार्य, समाज कल्याण अधिकारी नंद किशोर राजपुरोहित और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मुकेश भाटी सहित छात्रावास की बालिकाएं मौजूद रही। संयुक्त निदेशक पवार ने पौधारोपण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यहां लगाए गए पौधों की देखभाल बालिकाओं द्वारा की जाएगी।
हरियाली तीज पर पौधारोपण कार्यक्रम
हरियाली तीज क पावन पर्व पर परम श्रद्धेय गुरूदेव श्री शिव भगवान के सानिघ्य में श्री गुरू गणेश धोरा धाम भीनासर मेें पौधारोपण किया गया । साथ ही कई तरह के विशेष फूल व फलों क पौधे लगाये गय । इस अवसर पर सभी भक्तगण शामिल हुए और पौधारोपण का संकल्प भी लिया ।
राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, मंजू कॉलोनी के छात्र छात्राआंे और उनके परिजनों सहित स्थानीय निवासी अर्जुन सिंह द्वारा प्रधानाध्यापिका श्रीमती संतोष शर्मा के निर्देशन में पौधारोपण किया गया । पौधारोपण के कार्य के अलावा पौधों को नियमित रूप से संभाल करने का का भी संकल्प करवाया गया ।
ईसीबी में हुआ ‘हरियालो राजस्थान मुख्यमंत्री पौधारोपण महाभियान’ और एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
*पर्यावरण को साफ स्वच्छ और अच्छा बनाकर रखें: कुलपति प्रो. अजय शर्मा*
इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में ‘हरियालो राजस्थान मुख्यमंत्री पौधारोपण महाभियान’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत बीकानेर तकनीकी विश्विद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. अजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रो. शर्मा ने कहा कि पौधारोपण एवं संरक्षण से पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में हम सब की पहल निश्चित रूप से प्रकृति संतुलन के लिए बड़ी सार्थक साबित होगी. उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति सचेत रहना बहुत जरूरी है, पर्यावरण को संतुलित बनाए रखना हर मानव का कर्तव्य होना चाहिए बिना कहे हम पर्यावरण को साफ स्वच्छ और बहुत ही अच्छा बनाकर रखें यह हमारा प्रथम कर्तव्य है। ईसीबी प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश जाखड ने छात्र-छात्राओं को प्रतिज्ञा दिलायी कि हम सभी खुद भी पेड़ लगायेंगे और दूसरों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करेंगे. डॉ नरपत सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनसीसी कैडेंट्स को धन्यवाद दिया. इस मौके पर महाविद्यालय रजिस्ट्रार राजेन्द्र सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. वाई.एन. सिंह, एनसीसी कैडेट्स सहित महाविद्यालय के कर्मचारी व छात्र उपस्तिथ रहे.
























यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...