ओलंपिक : हॉकी में कांस्य मिला - भारत में जश्न
स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता
भारत और स्पेन के बीच गुरुवार को पेरिस ओलंपिक्स 2024 में मेंस हॉकी का ब्रॉन्ज मेडल मैच खेला गया। भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह लगातार दूसरा ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल है।
हॉकी टीम कांस्य ले आई
पिछले टोक्यो ओलंपिक में भी ब्राँज
सरपंच साहब ! आपको और टीम को बहुत-बहुत बधाई... कांस्य वीरों को पीएम मोदी ने किया फोन
नई दिल्ली । भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को तीसरे स्थान के प्लेऑफ मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता. कप्तान हरमनप्रीत सिंह (30वें, 33वें मिनट) ने भारत के लिए दो गोल किए, जबकि स्पेन का एकमात्र गोल कप्तान मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से किया. इस शानदार जीत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं और हस्तियों ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी।
पीएम मोदी ने दी खिलाड़ियों को बधाई
पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को फोन भी किया। इस दौरान उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत को
सरपंच कहकर पुकारा, जिसके बाद सभी
खिलखिलाकर हंस पड़े। श्रीजेश से भी बात की और उन्हें एक सफल करियर के बाद रिटायरमेंट पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि पूरी टीम की मेहनत एक बार फिर रंग लाई है। प्रधानमंत्री मोदी को विश्वास था कि यह टीम भारत के हॉकी में स्वर्णिम युग को वापस लेकर जरूर आएगी।
इस दौरान पीएम मोदी ने पीआर श्रीजेश से यह भी कहा कि भले ही आपने रिटायरमेंट ले लिया हो, लेकिन नई टीम आपको ही तैयार करनी होगी।
हिस
युगपक्ष






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...