2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
कांग्रेस वाले मुसलमानों को रातोंरात ओबीसी बनाते हैं: मोदी
जब तक मैं जिंदा हूं, धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं दूंगा
मुंबई । तेलंगाना के संगारेड्डी में मंगलवार (30 अप्रैल) को पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस वाले मुसलमानों को रातोंरात ओबीसी बना देते हैं। हमारे तेलंगाना में जो लिंगायत, मराठा समाज के लोग हैं, उसमें 26 जातियां ऐसी हैं जो ओबीसी में जाने की मांग कर रही हैं। लंबे समय से इस पर चर्चा चल रही है। कांग्रेस वालों को मराठा, लिंगायत, इन 26 जातियों को ओबीसी बनाना मंजूर नहीं है। जब तक मैं जिंदा हूं, एससी-एसटी और ओबीसी की कीमत पर धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र और तेलंगाना के दौरे पर रहे। संगारेड्डी से पहले उन्होंने महाराष्ट्र के धाराशिव, माढा और लातूर में सभाएं की।
मोदी बोले- मोहब्बत की दुकान में फेक वीडियो बिक रहे
धाराशिव में पीएम मोदी ने कहा- जो विरोधी भाजपा सरकार का मुकाबला नहीं कर पा रहे, वे सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो चलाकर तकनीक का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। अब उनकी हालत ऐसी है कि जब उनका झूठ काम नहीं कर रहा तो वे मेरे चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अपनी मोहब्बत की दुकान में फेक वीडियो बेच रहे हैं। झूठ की यह दुकान बंद होनी चाहिए।
मोदी ने कहा- हमारी सरकार दुनियाभर में बाजरा को लोकप्रिय बनाने पर जोर दे रही है। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि बाजरा दुनियाभर में खाने की मेज तक पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मेरे लिए राजकीय रात्रिभोज दिया था, उसके मेन्यू में बाजरा था।
माढा में प्रमं बोले- कांग्रेस का पंजा जनता का पैसा लूटता था
पंजा मोदी ने माढा में कहा- कांग्रेस का जनता का पैसा लूटता था। जिसके पास 400 सांसद थे, अब वो 250 लोगों को चुनाव भी नहीं लड़वा पा रही है।
युगपक्ष हिस



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...