2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रेम करना पड़ा भारी, प्रेमी ने फोड़ दिया प्रेमिका का सिर
कानपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवक-युवती में प्यार हुआ लेकिन आमने-सामने मिलने पर प्रेमी ने प्रेमिका का सिर फोड़ दिया। हुआ यूं कि इंस्टाग्राम पर एक युवक की एक युवती से मुलाकात पहले दोस्ती में फिर छह महीने बीतने पर प्यार में बदल गई। ऐसे में युवक जब युवती से मिलने पहुंचा, तो प्रेमिका युवती नहीं बल्कि युवक से दोगुनी उम्र की महिला निकली। ।
युवक महिला की उम्र और सुंदरता पर सवाल उठाते हुए भिड़ गया। उसने महिला के साथ मारपीट की, और फर्श पर पटक कर सिर फोड़ दिया।
पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला की बेटी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
संचेंडी थाना क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्ष की महिला शुक्रवार को घर में खून से लथपथ हालत में मिली थी। परिवार में पति, बेटी और बेटा है। बेटी हॉस्टल में रहती है, और बेटा परिवार के साथ है। शुक्रवार दोपहर बेटा घर पहुंचा, तो मां खून लथपथ से
पड़ी थी। परिजनों ने महिला को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
आरोपी ने बताई कहानी
पुलिस ने आसपास के सीटीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किये, तो एक 20 से 22 साल का संदिग्ध युवक दिखा था। पुलिस ने
युवक का पता लगाकर अरेस्ट कर लिया।
आरोपी युवक दीपेंद्र संचेडी के भैरमपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी युवक ने बताया कि महिला ने अपनी उम्र और फर्जी तस्वीर लगकर मुझसे दोस्ती की। महिला ने मुझे मिलने के लिए घर बुलाया, तो उसकी सच्चाई सामने आ गई। फिलहाल महिला अभी देश में नहीं है। महिला के बयानों से असल सच्चाई सामने आएगी।
मोबाइल ले गया था आरोपी
आरोपी ने बताया कि महिला का मोबाइल चुरा कर ले गया था। उसे शक था कि इस मोबाइल के जरिए पुलिस उस तक पहुंच सकती है। इसलिए मोबाइल तोड़कर फेंक दिया था। पुलिस ने मोबाइल बिनौर रेलवे क्रासिंग के पास से बरामद कर लिया है।
युगपक्ष हिस



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...