2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
बीकानेर : बाजार में भीषण आग
बीकानेर। बड़ा बाजार में रात के तीसरे पहर एक गोदाम में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक एक किराणा स्टोर के गोदाम में आग तेजी से फैली। इलाका कोतवाली थाना का है। सूचना पर पुलिस पुलिस व स्थानीय लोगों सहित इलाके के दुकानदार और कतिपय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय व प्रशासन को सूचना दी गई। आग बुझाने का प्रयास भी किया गया। पुलिस द्वारा फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। जानकारी के अनुसार मौके पर स्थानीय लोगों ने भी आग को काबू करने का प्रयास जारी रखा।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...