2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
गिरिराज बिस्सा बने बीकानेर जिला न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
बीकानेर 9 अप्रैल। बीकानेर में आज न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव का नामांकन हुआ जिसमें निश्चित समय तक गिरिराज बिस्सा गोपाल कृष्ण नारायण जोशी एवं श्री देवेंद्र सिंह मेड़तिया ने अपना नामांकन किया।
प्रांतीय प्रतिनिधि हेतु रविंद्र सिंह सुमेर सिंह यादव प्रभु दयाल वर्मा रामकुमार हर्ष आशीष किराडू नारायण पुरोहित विपिन पुरोहित एवं कपिल ओझा ने अपना नामांकन भरा।
मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीनाथ चंद्र रंगा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नियत समय के पश्चात प्रांतीय प्रतिनिधि आशीष करने ने राम कुमार हर्ष के पक्ष में व कपिल देव ने श्री विपिन पुरोहित के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया जिसके आधार पर आशीष किराडू और कपिल ओझा का नामांकन क्रमांक राम कुमार एवं विपिन पुरोहित के पक्ष में निरस्त कर दिया गया।
इस प्रकार प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में रविंद्र सिंह सुमेर सिंह प्रभु दयाल वर्मा रामकुमार हर्ष नारायण पुरोहित और विपिन पुरोहित मनोनीत हुए।
रंगा ने बताया कि जिला अध्यक्ष पद के लिए नियत समय तक कुल तीन नामांकन हुए जिनमें देवेंद्र मेरठिया के नामांकन पत्र में मतदाता सूची क्रमांक गलत अंकित करने व वांछित प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर उनका नामांकन निरस्त किया गया और गोपाल कृष्ण नारायण जोशी के नामांकन पत्र के साथ भी वांछित प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उनका नामांकन पत्र भी निरस्त किया गया अतः गिरिराज बिस्सा एकमात्र उम्मीदवार रह ग ए जिन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।
बिस्सा पूर्व में भी प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...