2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
लैब टैक्नीशीयन डे के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित
मतदान का दिया संदेश
बीकानेर, 15 अप्रैल। वैज्ञानिक जकारिस जैनसन की स्मृति में सोमवार को राजकीय जिला अस्पताल में जिले के लैब टैक्नीशियन संवर्ग द्वारा लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि राजकीय जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष थे।
लैब टैक्नीशीयन संघ के जिला अध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग के लैब टैक्नीशियन संवर्ग की महत्ता, योगदान व प्रयासों की जानकारी दी तथा आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों से 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील की गई।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी संवर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...