2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
*जिला निर्वाचन अधिकारी की पहल पर जिला उद्योग संघ का नवाचार*
अंगुली पर मतदान पश्चात लगाई गई स्याही का निशान दिखाने पर विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा दी जाएंगी विशेष छूट
तीन से पचास प्रतिशत तक मिलेगी छूट, दो दिन रहेगा ऑफर टाइम
बीकानेर, 16 अप्रैल। लोकसभा चुनाव में मतदान के पश्चात अंगुली पर लगी अमिट स्याही दिखाने पर बीकानेर के 71 प्रमुख प्रतिष्ठान 3 से लेकर 50 प्रतिशत तक की छूट देंगे। यह छूट 19 और 20 अप्रैल दोनों दिन लागू रहेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि की पहल पर जिला उद्योग संघ ने यह नवाचार किया है। इनमें मार्ट, ज्वेलरी हाउस, ऑटो मोबाइल, मेडिकल, ब्यूटी पार्लर, होटल एंड रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार, साड़ी, बैट्री, एयर कूलर, बड़ी, पापड़, आइस क्रीम, कैफे आदि सम्मिलित हैं।
मंगलवार को जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने जिला उद्योग संघ की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, और उद्यमियों के साथ 71 प्रतिष्ठानों के ऑफर लेटर सौपे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए चलाई जा रहे अभियान की श्रृंखला में जिला उद्योग संघ द्वारा किया जा रहे नवाचार के सकारात्मक परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि इससे मतदाता प्रेरित होंगे और मत प्रतिशत में वृद्धि होगी।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...