2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
वीडियो : भुजिया ही नहीं... बीकानेर के इन प्रोडक्ट्स को भी मिल सकता इंटरनेशनल मार्केट - विदेश मंत्री एस जयशंकर
बीकानेर।
विदेश मंत्री जयशंकर का कहना था कि भुजिया एवं रसगुल्ला ने बीकानेर को अलहदा पहचान दिलाई है। कालीन- कारपेट के क्षेत्र में भी बीकानेर का डंका है। अब जैतून आदि अन्यान्य उत्पादों से भी बीकानेर को नाम मिल रहा है। हम चाहते है कि बीकानेर की पहचान बन चुके ऐसे उत्पादों की विदेशों में भी पहचान बढ़े। इसके लिये प्रयास किये जा रहे है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर यहां जिला उद्योग संघ के कांफ्रेंस हाल में आयोजित प्रेसवार्ता में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनोओं को रेखांकित करते हुए मोदी की गारंटी की उपादेयता बता रहे थे। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि इस चुनाव में देश पीएम मोदी की गारंटी पर अपना विश्वास दिखाएगा। अगर आप योजनाओं पर नजर डालें तो पीएम मोदी की गारंटी ने पिछले 10 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में नीतियों का एक रिकॉर्ड बनाया है।
हमें विश्वास है कि देश इन गारंटियों को आगे बढ़ाने में हमारा समर्थन करेगा।
उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी पिछले दस सालों में भारत ही नहीं बल्कि विदेशों ने भी देखी है। यहां रहने वाले भारतीयों ने इसको अनुभव किया है। बात चाहे कोरोना काल की हो या यूक्रेन युद्ध में विद्यार्थियों की घर वापसी। ये विश्वास के कारण ही संभव हो पाया। उन्होंने आगे कहा कि पहले,भारत सीमा पार से आतंकवाद को सहन करता था। वो जमाना अब गया। हम आत्मविश्वास के साथ जबाबी हमले को तैयार है। 26/11 को मुंबई में जो हुआ वह पीएम मोदी के आने के बाद देश में कभी नहीं हुआ। किसी भी आतंकवादी हमले पर हमारी प्रतिक्रिया बालाकोट और उरी जैसी ही होती है।
पूछे गये प्रश्नों का जबाब देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि बाहरी ताकत हमें प्रभावित नहीं कर सकती। हमें किसी से प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं। लोकतंत्र का स्वास्थ्य बेहतर हैं और इसे बिगडऩे नहीं देगें।
विदेश नीति पर विपक्ष की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए जयशंकर ने कहा कि पाक और चीन को छोड़ पड़ोसियों से पूछें आपके साथ कौन खड़ा दिखा। यूक्रेन युद्ध,कोरोना काल,आर्थिक संकट,अनाज प्याज संकट हम अपने पड़ोसियों के साथ खड़े नजर आए।
प्रेसवार्ता में भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा भी मौजूद रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...