2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
*खबरों में बीकानेर*
*सिंधी समाज*
*चेटीचंड महोत्सव*
चेटीचंड महोत्सव के तहत अनेक अनुष्ठान
बंद रखे प्रतिष्ठान
निकाली कलश यात्रा
10.04.2024 बुधवार
जय झूलेलाल
।। सिन्धी बोली अमर रहे।।
बेड़ापार
चेटी-चण्ड सिन्धी दिवस
श्री झूलेलाल महोत्सव
बुधवार, 10 अप्रैल 2024
बीकानेर सिन्धी समाज प्रसन्नता और उल्लास से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 अप्रैल 2024, बुधवार को श्री झूलेलाल महोत्सव "चेटीचण्ड”एवं सिंधी भाषा दिवस समारोह, रथखाना कॉलोनी, धोबीतलाई, पवनपुरी में धूमधाम से मना रहा है। पूर्व संध्या पर चंद्रदर्शन और सिंधी भाषा दिवस पर मुक्ता प्रसाद नगर में भव्य समारोह हुआ। जबकि संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट धोबी तलाई की ओर से और अमरलाल मंदिर ट्रस्ट रत्न एवं पवनपुरी सुदर्शन नगर की ओर से महोत्सव पखवाड़ा के तहत अनेक अनुष्ठान विभिन्न मंदिरों और बीकानेर के भ्रमण स्थल चौपाटी पर आयोजित किए गए।
मंदिर के पास पेड़ पर असंख्य पक्षियों का डेरा... देखें वीडियो 👇
आज बुधवार को झंडा रोहण से अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ समाज के झूलेलाल मंदिरों में बीती रात से ही युवाओं की टोलियां तैयारी और व्यवस्थाओं में जुटी रही। चेटीचंड महोत्सव के उपलक्ष में सिंधी समाज के अधिकांश उद्यमियों ने अनिवार्य सेवाओं की अतिरिक्त अपने प्रतिष्ठानों पर अवकाश रखा
कार्यक्रम
1. सुबह 6.00 बजे महाआरती के साथ शुभारंभ ।
2. सुबह 9.00 बजे सुदर्शना नगर पवननुरी झुलेलाल मन्दिर में पूजा अर्चना व झण्डा रोहण ।
2. सुबह 10.00 बजे झण्डारोहण रथखाना कॉलोनी में ।
3. सुबह 10.00 बजे से 12 बजे तक भजन एवं कीर्तन
4. दोपहर 12.30 से 3 बजे तक भण्डारा रथखाना कॉलोनी व सुदर्शना नगर, पवनपुरी में ।
5. सांय 6 बजे श्री झूलेलाल का बहराणा दरबार एवं भजन संध्या व बच्चों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम ।
6. रात्रि 8 बजे सिन्धी समाज का सामूहिक भण्डारे का आयोजन एवं बहराणा साहब को पवित्र जल में ज्योत परवान (विसर्जन) ।
7. बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती ।
वाहन रैलीदुपहिया वाहन द्वारा सायं 04:00 बजे पवनपुरी अमरलाल मन्दिर ट्रस्ट से रवाना होकर अमरलाल मन्दिर, रथखाना में
।
4. रात्रि 8 बजे भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।
अमरलाल मन्दिर ट्रस्ट, रथखाना कॉलोनी, बीकानेर आयोजन समिति ने माताओं व बहनों से इस अवसर पर गहनों का पहनावा, दिखावा है इससे बचने की अपील की है।
इसी प्रकार संत कमाराम सिंधी समाज ट्रस्ट धोबी तलाई और सहयोगी संस्थाओं की ओर से भी पखवाड़ा विभिन्न अनुष्ठान किए जाते रहे इसके तहत मंगलवार को भव्य कलश यात्रा शहर की विभिन्न मार्ग में से निकाली गई
*संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल* के संयुक्त तत्वावधान में *चेटीचंड महोत्सव* के आठवें चरण में झूलेलाल जी का जल एवं ज्योति से पूजन मातृ शक्ति सतसंग मंडली की कमला , रेखा , भारती , पूजा , देवी व दादी रूखमणी द्वारा किया गया। पूजन के उपरान्त निज मंदिर से कलश यात्रा भारतीय सिन्धु सभा महानगर की कांता, वर्षा, दादी कलावती, मधु, व विद्या के नेतृत्व में निकाली गयी। कलश यात्रा की अगुवाई विद्या, पूनम, आशा, शालू, रजनी, चन्द्रावती, मुस्कान एवं सिमरन द्वारा की गयी। मंदिर एवं कलश यात्रा में निर्मला, निम्मा, दीपिका, काजल, जान्हवी रीटा, ज्योति, रोमा व जिया ने गीतों व भजनो से समां बाधा। नन्हे बालक यश, वंश बालिका वेदिका, विशाखा, तमन्ना वंशिका व चाहत ने भी सम्पूर्ण कलश यात्रा के दौरान सिन्धी बाल गीतों से वातावरण को सुहाना बनाया। धोबी तलाई निज मंदिर से प्रारम्भ होकर गंगाशहर रोड, बैंक ऑफ इण्डिया, हरियाणा होटल, पार्श्वनाथ प्लाजा, दीप ज्योति मोटर्स, ट्रांसपोर्ट गली, रानी बाजार, बजाज हाउस, ताजिया चौक व गली नम्बर 8 से होकर पुनः संत कंवरराम सिंधी समाज ट्रस्ट मंदिर तक कलश यात्रा की सम्पूर्ण व्यवस्था ट्रस्ट के सचिव तेजप्रकाश वलीरमाणी, लक्ष्मण किशनानी द्वारा की गयी। ट्रस्ट के श्याम वाधवानी, मानसिंह मामनानी, हेमंत गोरवानी हासानंद मंघवानी ने *बहराणा साहब* की कलश यात्रा में अपना योगदान दिया। भारतीय सिन्धु सभा महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी व धोबी तलाई सिन्धु सभा के अध्यक्ष पवन कुमार खत्री ने बताया कि चेटीचंड महोत्सव के बाद 16 अप्रैल को छठी महोत्सव केे आयोजन येे रहे 👇
कार्यक्रम 15 अप्रैल 2024
8. 15 अप्रैल 2024 को छठी महोत्सव सायं 06:00 बजे से 08:00 बजे तक ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...