2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
लोकसभा आम चुनाव-2024, सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 266 प्रत्याशी चुनाव मैदान में,
दूसरा चरण : 31 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिए
वर्ष 2019 के मुकाबले प्रत्याशियों की संख्या 17 अधिक, सर्वाधिक 18 प्रत्याशी चित्तौड़गढ़ में , सबसे कम 4 करौली-धौलपुर मे
जयपुर, 8 अप्रैल। राजस्थान में सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अब प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। प्रदेश में 266 प्रत्याशी मुकाबले में हैं। इनमें 247 पुरुष और 19 महिला प्रत्याशी हैं। पहले चरण में मतदान वाले 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 114 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 102 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। दूसरे चरण वाले 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 152 प्रत्याशी मुकाबले में हैं, जिनमें 145 पुरुष एवं 7 महिलाएं शामिल हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सर्वाधिक 18 प्रत्याशी चित्तौड़गढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। वहीं, सबसे कम 4 प्रत्याशी करौली-धौलपुर में हैं।
श्री गुप्ता ने बताया कि 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में महिला प्रत्याशी हैं। सर्वाधिक 3 महिलाएं भरतपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं।
वर्ष 2019 के मुकाबले प्रत्याशी बढ़े —
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले प्रत्याशियों की संख्या में वृद्धि हुई है। प्रदेश के सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वर्तमान में 266 (247 पुरुष, 19 महिला) प्रत्याशी मुकाबले में हैं। वर्ष 2019 में कुल 249 (226 पुरुष, 23 महिला) प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। प्रत्याशी की संख्या 17 की वृद्धि हुई है।
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रवार कुल प्रत्याशी: 2024 (2019) —
गंगानगर: 9 (9)
बीकानेर: 9 (9)
चूरू: 13 (12)
झुंझुनू: 8 (12)
सीकर: 14 (12)
जयपुर ग्रामीण: 15 (8)
जयपुर: 13 (24)
अलवर: 9 (11)
भरतपुर: 6 (8)
करौली-धौलपुर: 4 (5)
दौसा: 5 (11)
नागौर: 9 (13)
टोंक-सवाई माधोपुर: 11 (8)
अजमेर: 14 (7)
पाली: 13 (8)
जोधपुर: 15 (10)
बाड़मेर: 11 (7)
जालोर: 12 (15)
उदयपुर: 8 (9)
बांसवाड़ा: 8 (5)
चित्तौड़गढ़: 18 (10)
राजसमंद: 10 (10)
भीलवाड़ा: 10 (4)
कोटा: 15 (15)
झालावाड़-बारां: 7 (7)
उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 19 अप्रैल और दूसरे चरण में 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।
————
लोकसभा आम चुनाव-2024, दूसरे चरण के 13 लोकसभा क्षेत्रों में 152 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, सोमवार को 31 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिए
जयपुर, 8 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव-2024 के दूसरे चरण के 13 लोकसभा क्षेत्रों में नाम वापसी की अवधि समाप्त हो जाने के बाद अब 152 प्रत्याशी मुकाबले में रह गए हैं।
सोमवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन 10 लोकसभा क्षेत्रों के कुल 31 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। इन 13 क्षेत्रों में 5 अप्रैल शुक्रवार तक 191 अभ्यर्थियों ने नामांकन किए थे, जिसमें से 8 अभ्यर्थियों ने शनिवार को ही नाम वापस ले लिए थे।
मुख्य चुनाव अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सोमवार को जालोर लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 10 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। इसके अतिरिक्त, बाड़मेर से 6, अजमेर, पाली और कोटा लोकसभा क्षेत्रों से 3-3, भीलवाड़ा से 2 तथा टोंक-सवाई माधोपुर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़ और राजसमन्द लोकसभा क्षेत्रों से 1-1 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस लिए।
श्री गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों में 114 प्रत्याशी चुनाव में भागीदारी कर रहे हैं। इस प्रकार, राजस्थान के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में कुल 266 प्रत्याशी मुकाबले में हैं। प्रथम चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को होगा। मतगणना 4 जून को होगी।
दूसरे चरण के 13 लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की संख्या:
टोंक-सवाई माधोपुर: 11
अजमेर: 14
पाली: 13
जोधपुर: 15
बाड़मेर: 11
जालोर: 12
उदयपुर: 8
बांसवाड़ा: 8
चित्तौड़गढ़: 18
राजसमन्द: 10
भीलवाड़ा: 10
कोटा: 15
झालावाड़-बारां: 7
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 18 प्रत्याशी और झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र से सबसे कम 7 प्रत्याशी चुनाव में हैं। अभ्यर्थियों के शपथ-पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://affidavit.eci.gov.in अथवा वोटर हेल्पलाइन या केवाईसी एप पर भी देखी जा सकती है।
————





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...