✍️
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मंत्री गोदारा, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और श्रीडूंगरगढ़ विधायक सारस्वत अयोध्या पहुँचे, राम लला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की
बीकानेर, 11 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मंत्रीगण-विधायक रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में दो विशेष विमानों से उनकी पूरी टीम जयपुर से अयोध्या पहुंची। जहाँ अयोध्या पहुंचने पर सीएम भजनलाल और मंत्रियों, विधायकों व जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, 23 मंत्री और दर्जा प्राप्त मंत्री, 57 विधायक, चार निर्दलीय विधायक, आठ सांसद और 21 सरकारी अफसरों ने भी रामलला के दर्शन और पूजा अर्चना की। इनमें मंत्री सुमित गोदारा के अलावा खाजूवाला विधानसभा से विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल व श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत भी सम्मिलित हुए। विधायक डॉ. मेघवाल ने कहा कि रामलला के भव्य मंदिर के दर्शन करना अद्भुत अनुभव रहा।









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...