✍️
भाजपा की सुनामी : राजस्थान में चली ऐसी हवा कि हाथवाले कई नेताओं ने फूल थाम लिया...
देखें लिस्ट
राजस्थान में कांग्रेस के कई नेता आज भाजपा में शामिल हो गए। बताते चलें कि ऐसा दल बदल कोई पहली बार 2024 में ही नहीं हो रहा है। बल्कि वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान भी लगभग ऐसा ही कुछ हुआ था। तब बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए थे हालांकि ऐसे वाकिये भी जरूर होंगे जब कुछ कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा हो। हालांकि बात व्हाट्सएप पहले की है लेकिन वर्तमान में भाजपा की लहर सुनामी कहीं जा सकती है।
बहरहाल... अभी कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं में गहलोत सरकार में कृषि मंत्री रहे लालचंद कटारिया, नागौर के दिग्गज जाट नेता रिछपाल मिर्धा और उनके पूर्व विधायक पुत्र विजयपाल मिर्धा, कमला बेनीवाल के बेटे और पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव, भीलवाड़ा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रामपाल शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हुए।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...