✍️
सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शनिवार को आएंगे बीकानेर
बीकानेर, 8 मार्च। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ धनंजय वाई चंद्रचूड़ 9 मार्च ,शनिवार को बीकानेर आएंगे। मुख्य न्यायाधीश दिल्ली से रवाना होकर 9:45 बजे बीकानेर पहुंचेंगे । मुख्य न्यायाधीश महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में प्रातः 10 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्य न्यायाधीश 11:45 बजे बीकानेर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...