✍️
बीकानेर : चौकी-चौपाल संरक्षक एवं सेनाधिकारी रहे सत्यनारायण जोशी का निधन
वरिष पत्रकार नीरज जोशी को पितृ शोक
बीकानेर
पत्रकार नीरज जोशी के पिता और भारतीय सेना में अधिकारी के तौर पर सेवा दे चुके बीकानेर के समाजसेवी सत्यनारायण जोशी का सोमवार को निधन हो गया। जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनकी पत्नी, पत्रकार पुत्र नीरज जोशी सहित भतीजों, पोतो, पोती, नाती का भरा-पूरा परिवार है। उनकी एक पुत्री का देहावसान पहले हो चुका था।सेवानिवृत्ति के बाद ‘समाचार सेवा’ के जरिये नियमित पाठकों और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े थे। उनकी ‘चौकी’ सामाजिक चौपाल के रूप में विख्यात थी जहां हर दिन सामाजिक विषयों पर चिंतन-मनन करने बीकानेर के प्रबुद्ध वर्ग के लोग जुटते थे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...