✍️
राजस्थान : ट्रांसफर-सिलसिला थमते थमते इन 3 IAS के स्थानान्तरण आदेश की एक और लिस्ट जारी
जयपुर
प्रदेश में अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला थमते थमते फिर आगे बढ़ता दिख रहा है। इसी क्रम में 3 IAS के तबादला आदेश की एक और सूची भजनलाल सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से जारी की गई है।
सूची के अनुसार, घनेन्द्र भान चतुर्वेदी (2009) को निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं पदेन विशिष्ट शासन सचिव एवं पंचायती राज (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) विभाग, राजस्थान, जयपुर में स्थानांतरित किया है। जगजीत सिंह मोंगा (2014) का संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर में तबादला किया गया है जबकि आईएएस अभिषेक खन्ना (2018) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्-कम- अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ई जी एस. एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा), अजमेर में लगाया गया है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...