✍️
*जिला कलेक्टर ने किया एसीईएम व उपखंड कार्यालय का निरीक्षण*
बीकानेर 9 फरवरी। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल में शुक्रवार को उपखंड कार्यालय बीकानेर और एसीईएम कार्यालय का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने इस दौरान विभिन्न प्रकार की पत्रावलियों की जांच की और समस्त पत्रावलियों को सुव्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष सफाई अभियान चलाकर स्टाफ के सहयोग से साफ -सफाई सुनिश्चित करवाई जाए। कार्मिक और अधिकारी सहित समस्त स्टाफ समय पर कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में आने वाले आमजन के परिवादों को संवेदनशीलता के साथ सुनें। इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी यक्ष चौधरी, उपखंड अधिकारी बीकानेर पवन कुमार उपस्थित रहे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...