सूर्य मिशन- आदित्य एल-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री ने दी इसरो को बधाई
06 जनवरी 2024,
जयपुर, 6 जनवरी। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सूर्य मिशन-आदित्य एल-1 के अपने लक्ष्य तक पहुंचने पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को इसरो की इस महान उपलब्धि पर गर्व है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
शर्मा ने कहा कि यह वैज्ञानिकों की मेहनत का परिणाम है कि देश की प्रथम सौर वेधशाला की सफलतापूर्वक अपने लक्षित स्थान पर स्थापना हुई है। इससे सूर्य से जुड़े कई अनछुए तथ्य सामने आएंगे एवं मानवता के हित में विज्ञान का दायरा बढ़ेगा।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...