💃
👉
रेलवे : बीकानेर, राजस्थान से जुड़ी ये ट्रेनें रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित होगी
*आरयूबी निर्माण कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित*
*चूरू-जयपुर एवं जयपुर-सीकर रेलसेवाएं रद्द रहेगी*
जयपुर मण्डल पर फतेहपुर शेखावाटी-कायमसर रेलखण्डों के मध्य समपार फाटक संख्या 43 पर आयूबी निर्माण कार्य हेतु दिनांक 21.12.23 को ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी:-
1. गाडी संख्या 04862, चूरू-जयपुर रेलसेवा दिनांक 21.12.23 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 04802, जयपुर-सीकर रेलसेवा दिनांक 21.12.23 को रद्द रहेगी।
*तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित*
*परिवर्तित मार्ग में ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन एवं आबूरोड स्टेशन पर करेंगी ठहराव*
पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मण्डल पर यात्री सुविधाओं की बढोतरी के क्रम में तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खण्ड की रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसवाएं जो मार्ग परिवर्तित रहेगी, वे परिवर्तित मार्ग में ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन एवं आबू रोड स्टेशन पर ठहराव करेंगी।
*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं*
1. गाडी संख्या 12996, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 19.12.23, 21.12.23 व 23.12.23 को अजमेर से रवाना होगी वह निर्धारित मार्ग चित्तौडगढ-रतलाम-वडोदरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-पालनपुर- अहमदाबाद- वडोदरा होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 12995, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 20.12.23, 22.12.23 व 24.12.23 को बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होगी वह निर्धारित मार्ग वडोदरा-रतलाम-चित्तौडगढ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-अहमदाबाद-पालनपुर-अजमेर होकर संचालित होगी।
3. गाडी संख्या 82654, जयपुर-यषवन्तपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 23.12.23 को जयपुर से रवाना होगी वह निर्धारित मार्ग चित्तौडगढ-रतलाम-वडोदरा के स्थान परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद-वडोदरा होकर संचालित होगी।
4. गाडी संख्या 82653, यशवन्तपुर -जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 21.12.23 को यशवन्तपुर से रवाना होगी वह निर्धारित मार्ग वडोदरा-रतलाम-चित्तौडगढ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-अहमदाबाद-पालनपुर-अजमेर होकर संचालित होगी।
*नोटः- उपरोक्त रेल सेवाएं परिवर्तित मार्ग में ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन एवं आबूरोड स्टेशन पर ठहराव करेगी।*
और....
बीकानेर-कोलकाता
बीकानेर- गुवाहाटी
इंदौर-बीकानेर
जयपुर-सूरतगढ
जैसलमेर-जयपुर
अजमेर-अमृतसर और अन्य कई ये ट्रेनें.... 👇
*
रेलवे : बीकानेर, राजस्थान से जुड़ी ये ट्रेनें रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित होगी
*फुलेरा-गोविन्दी मारवाड़ स्टेशनों के मध्य एवं फुलेरा यार्ड में दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित*
*रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित होगी*
जोधपुर मण्डल पर फुलेरा-डेगाना रेलखण्ड के मध्य स्थित फुलेरा-गोविन्दी मारवाड स्टेशनों के मध्य एवं फुलेरा यार्ड में दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
*रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 09617, रेवाडी-रोहतक रेलसेवा दिनांक 27.12.23 को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 09618, रोहतक-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 28.12.23 को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी।
3 . गाडी संख्या 19613, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा दिनांक 25.12.23 व 27.12.23 को (02 ट्रिप) रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 19612, अमृतसर- अजमेर रेलसेवा दिनांक 26.12.23 व 28.12.23 को (02 ट्रिप) रद्द रहेगी।
*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1 . गाडी संख्या 19333, इंदौर-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 23.12.23 को (01 ट्रिप) इंदौर से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2 . गाडी संख्या 19334, बीकानेर-इंदौर रेलसेवा दिनांक 24.12.23 को (01 ट्रिप) बीकानेर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 19719, जयपुर-सूरतगढ रेलसेवा दिनांक 21.12.23 से 28.12.23 तक (08 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 19720, सूरतगढ-जयपुर रेलसेवा दिनांक 20.12.23 से 27.12.23 तक (08 ट्रिप) सूरतगढ से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी
*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1.गाडी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा दिनांक 12.12.23 से 28.12.23 तक (17 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू- सीकर-जयपुर होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 12468, जयपुर- जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 12.12.23 से 28.12.23 तक (17 ट्रिप) जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-सीकर-चूरू-बीकानेर होकर संचालित होगी।
3. गाडी संख्या 12495, बीकानेर-कोलकाता रेलसेवा दिनांक 14.12.23 व 21.12.23 (02 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू-सीकर- जयपुर होकर संचालित होगी।
4. गाडी संख्या 12496, कोलकाता-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 15.12.23 व 22.12.23 को (02 ट्रिप) कोलकाता से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-सीकर-चूरू- बीकानेर होकर संचालित होगी।गाडी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 26.12.23 को (01 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मारवाड़ जं.-जोधपुर-डेगाना- रतनगढ-सादुलपुर होकर संचालित होगी।
5. गाडी संख्या 15633, बीकानेर- गुवाहाटी रेलसेवा दिनांक 27.12.23 को (01 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू-जयपुर होकर संचालित होगी।
6. गाडी संख्या 15634, गुवाहाटी-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 23.12.23 को (01 ट्रिप) गुवाहाटी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-सीकर-चूरू -बीकानेर होकर संचालित होगी।
7.गाडी संख्या 20471, बीकानेर-पुरी रेलसेवा दिनांक 24.12.23 को (01 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू-जयपुर होकर संचालित होगी।
8. गाडी संख्या 20487, बाडमेर-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 25.12.23 को (01 ट्रिप) बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग डेगाना-रतनगढ-सादुलपुर-रेवाडी होकर संचालित होगी।
9. गाडी संख्या 20488, दिल्ली-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 26.12.23 को (01 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-सादुलपुर-रतनगढ-डेगाना होकर संचालित होगी।
10. गाडी संख्या 22463, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 24.12.23 को (01 ट्रिप) दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-रींगस-सीकर-चूरू-बीकानेर होकर संचालित होगी।
11. गाडी संख्या 22464, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 26.12.23 को (01 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग बीकानेर-रतनगढ-चूरू- सीकर-रींगस-जयपुर -रेवाडी होकर संचालित होगी
12. गाडी संख्या 22981, कोटा-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 25.12.23 व 26.12.23 को (02 ट्रिप) कोटा से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-रींगस-सीकर-चूरू बीकानेर होकर संचालित होगी।
13. गाडी संख्या 22982, श्रीगंगानगर- कोटा रेलसेवा दिनांक 24.12.23 व 25.12.23 को 02 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू-सीकर- रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी।
14. गाडी संख्या 22997, झालावाड सिटी-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 24.12.23 को (01 ट्रिप) झालावाड सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-रींगस-सीकर-चूरू-बीकानेर होकर संचालित होगी।
15. गाडी संख्या 22998, श्रीगंगानगर-झालावाड सिटी रेलसेवा दिनांक 26.12.23 को (01 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू-सीकर- रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी।
16. गाडी संख्या 22631, मदुरै-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 14.12.23 व 21.12.23 को (02 ट्रिप) मदुरै से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-रींगस-सीकर-चूरू-बीकानेर होकर संचालित होगी।
17. गाडी संख्या 22632, बीकानेर-मदुरै रेलसेवा दिनांक 17.12.23 व 24.12.23 को (02 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग बीकानेर -चूरू-सीकर- रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी।
18. गाडी संख्या 20845, बिलासपुर-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 14.12.23, 16.12.23, 21.12.23 व 23.12.23 को (04 ट्रिप) बिलासपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-रींगस-सीकर-चूरू-बीकानेर होकर संचालित होगी।
19. गाडी संख्या 20846, बीकानेर-बिलासपुर रेलसेवा दिनांक 17.12.23, 19.12.23, 24.12.23 व 26.12.23 को (04 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू-सीकर -रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...