💃
👉
*
बीकानेर को मिला आमंत्रण :
बंगलौर में सूर्य भगवान के भव्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंग बीकानेरियन
बीकानेर
बंगलौर में सूर्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिये बीकानेर को आमंत्रण मिला है।
बंगलौर के जेपी नगर में सूर्य भगवान का भव्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय समारोह 12 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा ।
इस आयोजन हेतु देशभर से शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का आमंत्रित किया जा रहा है । बंगलौर से आयोजन समिति के चेतन शर्मा व बाबूलाल शर्मा समस्त बीकानेर समाज को आमंत्रित करने के लिये आज बीकानेर पहुंचे ।
आमंत्रण पत्रिका बीकानेर के पूरे समाज के परिवारों तक पहुंचाने व व्यक्तिश उपस्थित होकर निमंत्रित करने का कार्य पूरा किया । एक एक परिवार को भव्य आमंत्रण पत्रिका प्रदान कर इस आयोजन हेतु आमत्रित किया ।
समाज के आर के शर्मा ने बताया कि 12 फरवरी को भव्य सम्मान समारोह, 13 फरवरी को वर घोड़ा {कलश यात्रा} व रात्रि को भजन संध्या, 14 फरवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, 15 फरवरी को स्थानीय भ्रमण के साथ शिवलिंग स्थापना व 16 फरवरी को सूर्य सप्तमी के अवसर पर भव्य हवन पूजन व यज्ञ किया जाएगा ।
आमंत्रण पत्रिका वितरण में महासभा के महासचिव संजय शर्मा व मनसा महाराज सहयोग कर रहे है ।









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...