💃
👉
राजस्थान : शपथग्रहण समारोह शुरू
गरीब कल्याण के संकल्प संग कार्य करेगी भाजपा सरकार, संभावित मंत्रियों पर चर्चा तेज
समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक साथ बैठे हैं।
जयपुर/बीकानेर
राजस्थान में भाजपा की नई शर्मा सरकार गरीब कल्याण की भावना के साथ कार्य करेगी। राजनीतिक हलकों में ऐसा अनुमान गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयानों को ध्यान में रखते हुए लगाया जा रहा है। अमित शाह ने एक न्यूज़ चैनल पर सवाल के जवाब में राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई सरकारों के भावी कार्यक्रमों पर मंतव्य जताया था।
इधर, भाजपा ने राजस्थान में अपनी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत आज शुक्रवार सुबह अभी अभी कर दी है। शपथ ग्रहण में राज्यपाल कलराज मिश्र भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री तथा दियाकुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।समारोह अल्बर्ट हॉल के सामने रामनिवास बाग में शुरू हो रहा है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित अन्य बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि विभिन्न प्रदेशों से करीब 15 मंत्री और मुख्यमंत्री समारोह शामिल हो रहे हैं। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक साथ बैठे हैं।
राजस्थान में इस बार सरकार गठन में भाजपा पूरी तरह नवाचार करने के मूड में दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चयन में यह सामने आ चुका है। इसके अलावा राजनीतिक जगत के जानकार मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले अधिकांश चेहरों के एकदम नया नकोर होने की संभावना पर बल दे रहे हैं। साथ ही आम चुनाव 2024 के मध्य नजर कुछ अनुभवी चेहरे भी संभावित बताए जा रहे हैं। राजनीतिक जानकार यह पूर विश्वास के साथ कहते सुने जा रहे हैं की सरकार गरीब कल्याण के कार्यों को वरीयता देते हुए कार्य करेगी। सरकार की ऐसी मंशा आज शुक्रवार को प्रकाशित समाचार पत्रों में दिए गए विज्ञापनों में भी प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पूरी करने के संकेत दे रही है।
बताया जा रहा है कि तीन दिसम्बर को बहुमत मिलने के साथ मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों सहित मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के नाम भी लगभग तय किए हैं।
0 Comments
write views