बीकानेर में पीएम मोदी के रोड शो की तैयारियों में कार्यकर्ता व्यस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 नवंबर को प्रस्तावित रोड शो को लेकर भाजपा नेता एसपीजी और जिला प्रशासन मिलकर रूट का जायजा ले चुके हैं। इन्होंने गोकुल सर्किल से जूनागढ़ तक के प्वाइंट्स का जायजा लिया। अब कार्यकर्ता तैयारियों को लेकर व्यस्त हैं।
जानकारी के मुताबिक शाम तक प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो संबंधित रूट को फाइनल रूप में जाहिर किया जा सकता है। इसे लेकर जहां प्रशासन व्यस्त है वही पार्टी कार्यकर्ता और नेता भी व्यवस्थाओं को लेकर जुटे हुए हैं।
अनुभवी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी की जा रही है। संभावित रूट पर यातायात के विशेष व्यवस्थाओं के लिए भी मशक्कत हो रही है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...