बीकानेर में युवक की हत्या, की जा रही नामजद मामले में जांच
बीकानेर
पंवारसर मोहल्ला पुरानी गिन्नाणी बीकानेर में दीपावली की रात एक युवक की हत्या हो गई । पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । बताया जा रहा है कि पटाखे जलाने की बात को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने एक नामजद व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के मुताबिक पंवारसर मोहल्ले में दो युवकों के बीच पटाखा जलाने की बात को लेकर बोलचाल हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक व्यक्ति घनश्याम ने 24 वर्षीय युवक कपिल भाटी पर गाडी चढा दी इससे उसकी मौत हो गई।
सदर थाने के उपनिरीक्षक जीतराम के अनुसार युवक कपिल भाटी के पिता पूरणराम भाटी की रिपोर्ट पर आरोपी घनश्याम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...