*खबरों में बीकानेर*
चुनाव बीकानेर : जनसंपर्क में जुटे प्रत्याशी, डॉक्टर कल्ला और व्यास यहां-यहां पहुंचे
बीकानेर
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि के बाद नामांकन पत्रों की शुरुआती जांच भी हो गई और जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र से कुछ नामांकन खारिज भी हुए। अब लगभग सभी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों के द्वारा जनसंपर्क तेज कर दिया गया है।
इसी घड़ी में बीकानेर पूर्व बीकानेर पश्चिम कोलायत लूणकरणसर खाजूवाला नोखा और श्री डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी सहित विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने अपने अपने क्षेत्रों में मंगलवार को जनसंपर्क किया। डॉ कल्ला और व्यास ने.......
इसी कड़ी में बीकानेर पश्चिम प्रत्याशी डॉक्टर बीडी कल्ला ने आचार्य चौक में लोगों से मिलकर संवाद किया। वे जैसलमेर रोड पर स्थित डेहरू माता मंदिर में माता के दरबार में धोक लगाने पहुंचे औ आशीर्वाद लिया। उन्होंने वहां भी लोगों से मिलकर हालचाल जाने।
इसी प्रकार पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जेठानन्द व्यास का जनसम्पर्क अभियान अलसुबह बाबा रामदेवजी के दर्शन से प्रारम्भ हुआ। जेठानन्द व्यास ने सुजानदेसर स्थित बाबा रामदेवजी के दर्शन करके क्षेत्र में डोर टू डोर जनसम्पर्क किया।मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में सेक्टर नं. 6 व 11 में जनसम्पर्क कार्यक्रम रखा गया। सायं को करमीसर गवर्मेंट स्कूल के पास व भीनासर स्थित नवकार भवन में जनसम्पर्क सभा का आयोजन रखा गया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...