सावधान : वर्ल्ड कप के बहाने डेड स्टॉक निकालने की फिराक में कथित व्यापारी
दीपावली त्यौहार पर बची चीजों, खाद्य सामग्री को विशेष पैकिंग में लेने से बचें
त्योहारों पर यह ट्रेंड पहले से चला आ रहा है कुछेक व्यापारी अपना डेड स्टॉक निकालने के लिए त्यौहारी सीजन की सेल का नाम दे देते हैं। ऐसे में बहुत से ग्राहकों को सस्ता माल खरीदने के चक्कर में डेड स्टॉक भी मिल जाता है।
देखा यह भी गया है कि त्योहार के सीजन के अलावा क्रिकेट वर्ल्ड कप के सीजन में भी विशेष सेल और विशिष्ट रूप से उपलब्ध करवाई जाने वाली चीजों की मार्केटिंग और विज्ञापन तेजी से होने लगते हैं। आजकल में हो रहे वर्ल्ड कप फाइनल के पहले भी ऐसे विज्ञापन सोशल मीडिया पर नजर आने लगे हैं।
यह विज्ञापन ऐसे आकर्षक दिखते हैं की बरबस ही आम जन का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो जाता है।
यूं तो सजावटी सामान या पहनने के कपड़ों, जूतों आदि का डेड स्टॉक खरीदने वाले ग्राहकों को आर्थिक हानि के सिवाय और अधिक नुकसान नहीं उठाना पड़ता। लेकिन कुछ चीजें खान-पान की ऐसी होती है जिन्हें रीमिक्स/रीमेक किया जा सकता है। ऐसी चीजों को खाने पीने से बचने की सलाह स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी देते हैं।
खानपान की ऐसी चीजों में चंद तरह की मिठाइयां शामिल की जा सकती है। जिन्हें रीमिक्स करके सजावट के साथ आकर्षक पैकिंग में भी ग्राहकों को उपलब्ध करवाने की आशंका रहती है। हालांकि अभी तक ऐसी कोई शिकायत अधिकृत रूप से सामने नहीं आई है।
बावजूद इसके सावधानी रखने के नजरिए से इस पहलू को भी ग्राहकों को ध्यान में रखना चाहिए। खासतौर पर खाने-पीने की ताजा चीज ही लेनी चाहिए। रीमिक्स है या नहीं इसके बारे में भी पुष्टि करना बेहतर रहेगा।
त्यौहार का आनंद और वर्ल्ड कप का लुत्फ अपनी जगह है। आपकी जेब में आपकी कड़ी मेहनत की कमाई का पैसा सुरक्षित रखना अपनी जगह है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...