*खबरों में बीकानेर*
प्रत्याशी के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाने की शिकायत, प्रतिनिधि मंडल आईजी से मिला
बीकानेर
आज एक प्रतिनिधि मंडल बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश पासवान से मिला और जानकारी दी और अज्ञात द्वारा भारतीय जनता पार्टी पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी जेठानंद व्यास के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाने की शिकायत की। प्रतिनिधि मंडल का आरोप है कि व्यास की छवि खराब करने की साजिश की जा रही है। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाए।
जेठानंद व्यास ने कहा मेरे नाम से एक पत्र बिना हस्ताक्षर काफी जगह फर्जी मेल आईडी द्वारा भेजे जा रहे है जिससे मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। हमने प्रशासन और चुनाव आयोग को इससे अवगत करवाया है। विश्वास है प्रशासन संज्ञान लेगा और ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करेगा।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...