*खबरों में बीकानेर*
पीपा क्षत्रिय समाज का सामूहिक विवाह समारोह 23 नवंबर देवउठनी एकादशी पर
बीकानेर। पीपा क्षत्रिय समाज का सामूहिक विवाह समारोह 23 नवंबर को देव उठनी एकादशी पर शिव वैली स्थित ज्ञान विधि महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। सामूहिक विवाह में इस वर्ष भी गत वर्ष की भांति तुलछी विवाह सहित कुल 13 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे ।
पीपा क्षत्रिय सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष भंवर लाल बडगुजर ने बताया कि श्री पीपा क्षत्रिय ट्रस्ट, गंगाशहर के संयुक्त तत्वावधान में निमंत्रण पत्र का वितरण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी के समक्ष कार्ड समर्पित कर समाज और कमेटी के गणमान्यजनों ने सफल आयोजन की कामना को लेकर प्रार्थना की।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...