चुनाव : पर्दे के पीछे - 15 लाख का सवाल लेकर बैठे रहो !!! राष्ट्रीय चेहरों से चमक रहा सोशल मीडिया
- मोहन थानवी
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 संभवत पहला ऐसा अवसर पर है जिसमें राष्ट्रीय स्तर के नेता 15 लाख रुपए का सवाल लेकर बैठे रहने की बात कह रहे हैं। जी हां, ऐसा ही कहा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बीकानेर में पत्रकारों के सवाल के जवाब में। अवसर प्रेसवार्ता का था लेकिन नेताजी उखड़े-उखड़े से लगे। वैसे इसी तरह से उखड़ते हुए एक दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता जयराम रमेश ने भी बीकानेर में लंपी रोग से 3 लाख गायों की मौत संबंधी सवाल पर जवाब के लिए माइक स्थानीय नेता को पकड़ा दिया था।
वैसे इस चुनाव के दौरान दीवारें भी उखड़ी उखड़ी सी, मगर अच्छी लग रही हैं। शहरों गांवों की दीवारें क्लीन नजर आ रही है। दीवारों पर इक्का-दुक्का स्लोगन मतदान संबंधी नजर भी आ जाए तो गनीमत है। ऐसी स्वच्छता चुनाव के दौरान तो पहली बार नजर आ रही है। स्वच्छता पर्यावरण पर भी दिखाई देने लगी है और वजह है चुनावी ध्वनि प्रदूषण ना होना।
दिनभर वाहनों पर ध्वनि विस्तारकों से गूंजते नारों और चुनावी गीतों की गूंज नदारद होने से आमजन सुखद अनुभूति कर रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में वे उम्मीदवार भी राहत महसूस कर रहे हैं जो बेशुमार पैसा खर्च नहीं कर सकते। क्योंकि सख्ती के चलते धनवान प्रत्याशी भी उतना ही पैसा खर्च कर सकते हैं जितना की निर्वाचन आयोग ने सभी के लिए तय किया है।
यह पर्दे के ऊपर दिखाई देने वाली बात है। लोगों का यह मानना है की पर्दे के पीछे इस चुनावी स्वच्छता का सबब निर्वाचन विभाग द्वारा जनहित में उठाए गए सख्त कदम हैं।
@
@
@
@





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...