बीकानेर आ रही कांग्रेस की ये नेत्री, क्योंकि चुनाव सामने हैं...
राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय सचिव प्रवक्ता और राजस्थान की सह प्रभारी श्रीमती रनजीत रंजन 10 अक्टूबर 2023 को बीकानेर में
बीकानेर
विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस के नेताओं से करेगी वार्ता
बीकानेर 7 अक्टूबर - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव प्रवक्ता राज्यसभा सांसद और राजस्थान की सह प्रभारी श्रीमती रनजीत रंजन एक दिवसीय दौरे पर 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 12 बजे बीकानेर आएगी
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की वे यहां बीकानेर जिले की विधानसभा सीटों के विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों से वार्ता करेगी। विधानसभा चुनाव 2023 के मध्यनजर उनका ये दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...