बीकानेर रेल मंडल के गजसिंहपुर और संगरिया स्टेशनों के विकास कार्यों का सांसद श्रीगंगानगर ने किया शिलान्यास
उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के गजसिंहपुर और संगरिया स्टेशनों के विकास कार्यों का रविवार दिनांक 08.10.2023 को निहालचंद सांसद/श्रीगंगानगर ने शिलान्यास किया।
श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ रेल मार्ग पर स्थित गजसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर 2.5 करोड़ की लागत से होने वाले प्लेटफॉर्म निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सांसद के साथ चमकौर सिंह, अध्यक्ष/नगर पालिका गजसिंहपुर, होशियार सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक/बीकानेर मंडल तथा जनप्रतिनिधियों में सुखदेव सिंह, देवी लाल एवं रेल कर्मचारीगण तथा आमजन उपस्थित रहे।
हनुमानगढ़ - बठिंडा रेल मार्ग पर स्थित संगरिया रेलवे स्टेशन पर 2.5 करोड़ की लागत से होने वाले पैदल पुल निर्माण, प्लेटफॉर्म एवम अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया रविवार को ही किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद के साथ मनीष पद्मावत , मंडल इंजीनियर ( उत्तर)/बीकानेर मंडल, जेडआरयूसीसी सदस्यगण कई जनप्रतिनिधी व रेल कर्मचारीगण तथा आमजन उपस्थित रहे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...