आवासीय योजना EWS की अनुदान राशि की द्वितीय किस्त दिलवाई जाए - गुवालानी
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व शहर जिला मंत्री व भाजपा प्रत्याशी वार्ड सं. 65 कैलाश चन्द गुवालानी ने प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग व मंत्री स्वायत्त शासन विभाग शांति धारीवाल व माननीय संभागीय आयुक्त व जिलाधीश, सचिव नगर विकास न्यास बीकानेर को ज्ञापन भेजकर मुख्यमंत्री जनआवास योजना 2015 के अन्तर्गत स्वर्ण जयन्ती आवासीय योजना (रेस में पंजीकृत पं. दीनदयाल आवासीय योजना) नापासर रोड, बीकानेर में नगर विकास न्यास द्वारा निर्मित की गई है। नगर विकास न्यास, बीकानेर द्वारा 06/10/2018 में सम्पन्न लॉटरी के सफल EWS के पात्र आवेदकों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली 1,50,000 की अनुदान राशि की द्वितीय किस्त दिलवाने बाबत ज्ञापन भेजा है।
इस योजना में EWS के 512 व LIG वर्ग के 552 फ्लेट्स का निर्माण हुआ था जिनका आवंटन भी पात्र आवेदकों को हो चुका है। मगर EWS के आवेदकों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि 1,50,000 की दूसरी किस्त न्यास में जमा होने पर भी पात्र आवेदकों को नहीं दी जा रही है। दूसरी किस्त हेतु आवेदन न्यास द्वारा मार्च 23 में ले लिये गये थे। मगर आज करीब 6 माह बीत जाने पर भी आवेदकों को किस्त अनुसार राशि का भुगतान नहीं किया गया है। EWS के सभी लोग आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है और सभी के फ्लैट बैंकों द्वारा ऋण पर लिये गये हैं, जिनका ब्याज बहुत अधिक है। जिसका भुगतान करना EWS परिवारों के लिये बहुत मुश्किल हो रहा है। सभी मध्यमवर्गीय हैं, आये दिन नगर विकास न्यास के चक्कर लगाते हैं तो सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। मगर कोई सन्तुष्ट जवाब नहीं दिया जाता, उसकी वजह से गरीब व्यक्ति परेशान हो रहा है। सभी का ऋण बैंक से है जिसकी ब्याज दर 13 प्रतिशत से 17 प्रतिशत तक है जो बहुत ज्यादा है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...